कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स पहली बार 48,000 अंक के पार

कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स पहली बार 48,000 अंक के पार

कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स पहली बार 48,000 अंक के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: January 4, 2021 12:20 pm IST

मुंबई: भारत ने कोरोना वायरस के दो टीकों को मंजूरी दे दी है। इससे शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार नौवें कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स पहली बार 48,000 अंक के स्तर के पार बंद हुआ। रुपये में मजबूती, सकारात्मक वैश्विक संकेतकों और उत्साहवर्द्धक वृहद आर्थिक आंकड़ों से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

Read More: छतरपुर में किसान आत्महत्या का मामला, कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी, अधिक बिजली बिल के कारण खुदकुशी का आरोप

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 307.82 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,176.80 अंक पर पहुंच गया। यह इसका नया रिकॉर्ड है। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 48,220.47 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.40 अंक या 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,132.90 अंक के अपने रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 14,147.95 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

Read More: कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री ने बताया ‘मंदबुद्धि’, अखिलेश यादव सहित इन नेताओं ने लगाया था सवालिया निशान

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक 4.02 प्रतिशत चढ़ गया। टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड और टाइटन के शेयर 1.43 प्रतिशत तक नीचे आए।

Read More: नए साल पर हॉलीवुड से आई बुरी खबर, जेम्स बॉन्ड फिल्म की एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स का निधन

विशेषज्ञों ने कहा कि कोविड-19 के दो टीकों मंजूरी मिल गई है। टीकाकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा मजबूत हुई। भारतीय औषधि नियामक ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड और देश में विकसित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

Read More: मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान, कहा- BJP नहीं चाहती सामने आए जीरम कांड का सच, अड़ंगा डाल रही भारत सरकार

एलकेपी सिक्योटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘इस माह वैक्सीन के आने की उम्मीद के बीच आईटी, धातु और फार्मा कंपनियों के शेयरों की वजह से बाजार में तेजी आई। पीएमआई आंकड़ों तथा कुछ चुनिंदा वित्तीय शेयरों में लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला।’’ दिसंबर में निक्की इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) बढ़कर 56.4 पर पहुंच गया है। इससे भी बाजार की स्थिति और मजबूत हुई। नवंबर में यह 56.3 पर था।

Read More: छत्तीसगढ़ में संविदा शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्याख्याता सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 22 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.42 प्रतिशत तक चढ़ गए। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ दर्ज हुआ, जबकि जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.31 प्रतिशत बढ़कर 52.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 73.02 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 506.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Read More: सफाई कर्मचारियों पर FIR दर्ज, सड़कों पर कचरा फेंकने पर स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज कराया मामला

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"