BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 6:28 pmModified: 01 Oct 2026 | 6:28 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन तीन अक्टूबर से शुरू पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तीन दिन के इस सम्मेलन का विषय ‘बदलाव के दौर में मजबूती’ है। इस सम्मेलन को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में बदलते और अधिक अस्थिर वैश्विक माहौल से निपटने में केंद्रीय बैंकों की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ‘बदलाव के दौर में केंद्रीय बैंक’ विषय पर पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। इस सत्र में इस बात पर चर्चा होगी कि बार-बार आने वाले वैश्विक झटकों के बीच केंद्रीय बैंक कैसे महंगाई, वित्तीय अस्थिरता, पूंजी प्रवाह और अपनी विश्वसनीयता से निपट सकते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि गवर्नर मल्होत्रा की भागीदारी से तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में मौद्रिक नीति और वित्तीय स्थिरता के सामने मौजूद चुनौतियों पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण सामने आएगा।

सम्मेलन में वैश्विक व्यापार और निवेश नेटवर्क में हो रहे बदलाव पर भी चर्चा होगी। ‘वैश्वीकरण से बिखराव की ओर: व्यापार नेटवर्क में बदलाव’ विषय पर पूर्ण सत्र में इस बात पर विचार किया जाएगा कि रणनीतिक प्रतिस्पर्धा, औद्योगिक नीति और आर्थिक सुरक्षा किस तरह व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखलाओं को नया रूप दे रहे हैं।

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के पांचवें संस्करण में 180 से अधिक नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्त विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय विचारक हिस्सा लेंगे। इनमें करीब 30 देशों के 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं। वे सम्मेलन के पूर्ण सत्रों, संवादात्मक चर्चाओं और विषय केंद्रित गोलमेज बैठकों में हिस्सा लेंगे।

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन आर्थिक वृद्धि संस्थान (आईईजी) की पहल है। इसका आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जाता है। इसका पहली बार आयोजन 2022 में हुआ था। यह सम्मेलन समकालीन आर्थिक और नीतिगत चुनौतियों पर संवाद का मंच प्रदान करता है।

पंद्रहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह आईईजी के न्यासी मंडल के अध्यक्ष हैं। माइकल देबब्रत पात्रा संचालक मंडल के अध्यक्ष और प्रोफेसर सब्यसाची कर संस्थान के निदेशक हैं।

भाषा योगेश रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

People also search for:Kautilya Economic Conference
सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

01 Oct 2026 | 9:20 pm
रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

रुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर

01 Oct 2026 | 9:17 pm
एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन

01 Oct 2026 | 8:44 pm
ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

ए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

01 Oct 2026 | 8:34 pm
दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में

01 Oct 2026 | 8:28 pm