विनय टोंसे ने यस बैंक के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

Ads

विनय टोंसे ने यस बैंक के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 03:28 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 03:28 PM IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) निजी क्षेत्र के यस बैंक ने सोमवार को कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है।

टोंसे ने इस पद पर प्रशांत कुमार की जगह ली है, जिनका विस्तारित कार्यकाल पांच अप्रैल को पूरा हो गया।

बैंक ने बयान में कहा कि टोंसे ने छह अप्रैल से एमडी एवं सीईओ का पदभार ग्रहण कर लिया है जो भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी और शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन है।

पिछले वर्ष जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन ने बैंक में करीब 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी, जिसके बाद वह मुंबई स्थित इस बैंक की सबसे बड़ी निवेशक बन गई।

टोंसे को बैंकिंग क्षेत्र में साढ़े तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ट्रेजरी, खुदरा बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग, अंतरराष्ट्रीय परिचालन और परिसंपत्ति प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम किया है। वह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय