वोडाफोन आइडिया का घाटा पहली तिमाही में कम होकर 3,754 करोड़ रुपये पर

वोडाफोन आइडिया का घाटा पहली तिमाही में कम होकर 3,754 करोड़ रुपये पर

वोडाफोन आइडिया का घाटा पहली तिमाही में कम होकर 3,754 करोड़ रुपये पर
Modified Date: August 10, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: August 10, 2026 9:31 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) कर्ज में फंसी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) का घाटा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कम होकर 3,754 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से घाटे में कमी सरकार की ओर से बकाया राशि के भुगतान में दी गई राहत के कारण हुई।

वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी को 6,611 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में दूरसंचार कंपनी की वित्त लागत 13 प्रतिशत घटकर 5,120 करोड़ रुपये रही। पिछले साल जून तिमाही में यह 5,893 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय छह प्रतिशत बढ़कर 11,689 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में यह 11,023 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के ग्राहकों की संख्या जून तिमाही में करीब दो प्रतिशत घटकर 19.31 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19.77 करोड़ थी।

हालांकि, कंपनी का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) 10.2 प्रतिशत बढ़कर 195 रुपये हो गया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 177 रुपये था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी के 4जी और 5जी ग्राहकों की संख्या सालाना आधार पर करीब दो प्रतिशत बढ़कर 13 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह संख्या 12.74 करोड़ थी।

कंपनी ने विभिन्न माध्यमों से जून तिमाही में कुल 6,400 करोड़ रुपये का वित्त पोषण हासिल किया।

तीस जून, 2026 तक वोडाफोन आइडिया की वैधानिक भुगतान देनदारियां 1.56 लाख करोड़ रुपये थीं। कंपनी को अपने भुगतान दायित्व के तहत जून, 2027 तक दूरसंचार विभाग को 9,259 करोड़ रुपये चुकाने हैं।

कंपनी पर बैंकों से लिया गया कर्ज आलोच्य तिमाही 211 करोड़ रुपये था।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में