जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन जुलाई में तीन प्रतिशत बढ़कर 24 लाख टन हुआ

जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन जुलाई में तीन प्रतिशत बढ़कर 24 लाख टन हुआ

जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन जुलाई में तीन प्रतिशत बढ़कर 24 लाख टन हुआ
Modified Date: August 10, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: August 10, 2026 9:15 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) जेएसडब्ल्यू स्टील का जुलाई में कुल कच्चे इस्पात का उत्पादन तीन प्रतिशत बढ़कर 24.02 लाख टन रहा है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल इसी महीने में कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन 23.27 लाख टन का हुआ था।

कंपनी के भारतीय परिचालन से उत्पादन चार प्रतिशत बढ़कर 23.39 लाख टन हो गया, जबकि जुलाई, 2025 में यह 22.55 लाख टन था।

वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील अमेरिका की ओहियो सुविधा से उत्पादन 13 प्रतिशत घटकर 69 हजार टन रह गया, जो एक साल पहले 72 हजार टन था।

कंपनी ने बीएसई को दी नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘इस महीने भारतीय परिचालन के लिए क्षमता उपयोग 87 प्रतिशत रहा।’’

जेएसडब्ल्यू स्टील, 25 अरब डॉलर के जेएसडब्ल्यू समूह का मुख्य कारोबार है। इस अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले समूह का कामकाज उर्जा, बुनियादी ढांचा, सीमेंट, पेंट, रियल्टी, परिवहन और रक्षा क्षेत्र में फैला हुआ है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में