वोल्टास का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत घटकर 113.43 करोड़ रुपये

Ads

वोल्टास का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत घटकर 113.43 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) एयर-कंडीशनर विनिर्माता और इंजीनियरिंग सेवाएं देने वाली कंपनी वोल्टास लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51.87 प्रतिशत घटकर 113.43 करोड़ रुपये रह गया।

वोल्टास का वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 235.69 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में वोल्टास की परिचालन आय बढ़कर 4,887.83 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में 4,767.56 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल व्यय इस तिमाही में 5.3 प्रतिशत बढ़कर 4,709.95 करोड़ रुपये रहा। वहीं, अन्य आय सहित कुल आय 1.7 प्रतिशत बढ़कर 4,930.46 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में वोल्टास का शुद्ध लाभ 55.6 प्रतिशत घटकर 370 करोड़ रुपये रह गया, जबकि कुल आय 4.5 प्रतिशत घटकर 13,768.48 करोड़ रुपये रही।

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 400 प्रतिशत यानी चार रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है।

भाषा योगेश अजय

अजय