कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में हानि

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में हानि

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 09:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अक्ट्रबर (भाषा) कमजोर हाजिर बाजार की मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,122 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर का सोना वायदा भाव 211 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,122 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 14,045 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

सोना के फरवरी 2021 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 162 रुपये या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,224 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 1,652 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

न्यूयार्क में सोना 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,918.20 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश