कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: October 13, 2020 9:48 am IST

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौलातेल खली की कीमत 22 रुपये की गिरावट के साथ 1,887 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 22 रुपये अथवा 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,887 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी जिसमें 23,890 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, बिनौलातेल खली के जनवरी 2021 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,886 रुपये प्रति क्विन्टल रह गयी जिसमें 4,580 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में