कमजोर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वाायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 10, 2020 1:09 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) बाजार की कमजोर मांग को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को कच्चातेल की कीमत 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,752 रुपये प्रति बैरल रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 52 रुपये अथवा 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,752 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 3,548 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चा तेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये अथवा 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,797 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 195 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल की कीमत 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.61 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40.44 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में