कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 13, 2020 10:39 am IST

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल की कीमत 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,109.10 रुपये प्रति किग्रा रह गयी।

एमसीएक्स में निकेल के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.20 रुपये अथवा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,109.10 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 1,814 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग होने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में