व्हॉट्सएप ने मनेश महात्मे को भारत में अपने भुगतान कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया

व्हॉट्सएप ने मनेश महात्मे को भारत में अपने भुगतान कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया

व्हॉट्सएप ने मनेश महात्मे को भारत में अपने भुगतान कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: June 28, 2021 10:38 am IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) व्हॉट्सएप ने अमेजन के पूर्व कार्यकारी मनेश महात्मे को भारत में अपने भुगतान कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि व्हॉट्सएप पेमेंट्स-इंडिया के निदेशक के रूप में महात्मे प्रयोगकर्ताओं के लिए भुगतान के अनुभव को बेहतर करने के लिए काम करेंगे।

बयान में कहा गया है कि महात्मे के पास डिजिटल वित्तीय सेवाओं ओर भुगतान क्षेत्र में 17 साल का अनुभव है। वह सिटीबैंक, एयरटेल मनी और अमेजन में रह चुके हैं।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में