गेहूं उत्पादन वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 11.20 करोड़ टन रहने का अनुमान

Ads

गेहूं उत्पादन वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 11.20 करोड़ टन रहने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - February 29, 2024 / 08:43 PM IST,
    Updated On - February 29, 2024 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, 29 फरवरी (भाषा) सरकार ने अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) के लिए रिकॉर्ड 11 करोड़ 20.1 लाख टन गेहूं का उत्पादन होने का अनुमान लगाया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गेहूं का उत्पादन फसल वर्ष 2022-23 में हासिल किए गए 11 करोड़ 5.5 लाख टन के पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर से 14.6 लाख टन अधिक होने का अनुमान है।

सूत्रों ने कहा कि अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में कृषि मंत्रालय ने फसल वर्ष 2023-24 के लिए कुल गेहूं उत्पादन 11 करोड़ 20.1 लाख टन होने का अनुमान लगाया है।

मुख्य रबी (सर्दियों) की फसल गेहूं, कटाई के लिए तैयार है और कुछ राज्यों में अगले महीने से खरीद शुरू होने वाली है।

सरकार ने रबी विपणन सत्र 2024-25 (मार्च-अप्रैल) के लिए 3-3.2 करोड़ टन की सीमा में खरीद लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि पिछले वर्ष में 2.62 करोड़ टन की वास्तविक खरीद हुई थी।

मंत्रालय पौधों की वृद्धि और कटाई के विभिन्न चरणों में अंतिम अनुमान से पहले तीन अनुमान जारी करता है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण