विप्रो ने उद्यम स्तर पर एआई को अपनाने के लिए एआई-डेटा सेंटर समाधान पेश किया

Ads

विप्रो ने उद्यम स्तर पर एआई को अपनाने के लिए एआई-डेटा सेंटर समाधान पेश किया

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 09:38 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 09:38 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को उद्यम स्तर पर कृत्रिम मेधा (एआई) को तेजी से अपनाने के लिए अपना एआई-डाटा सेंटर समाधान पेश करने की घोषणा की।

यह समाधान मुख्य डाटा सेंटर ढांचे और ग्राहक अनुभव परिचालन को आधुनिक बनाने में भी मदद करेगा।

विप्रो का एआई-डाटा सेंटर समाधान, विप्रो इंटेलिजेंस के साथ एनवीडिया के एआई एंटरप्राइज मंच को जोड़ता है, ताकि एआई आधारित सेवाओं और बदलाव लाने वाले समाधानों का एकीकृत समूह उपलब्ध कराया जा सके।

विप्रो ने बयान में कहा कि यह साझेदारी संगठनों को अलग-अलग और परीक्षण स्तर की एआई प्रायोगिक परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर मजबूत, उत्पादन-स्तरीय और पूरे उद्यम में लागू किए जाने वाले एआई समाधान अपनाने में मदद करने के लिए तैयार की गई है।

विप्रो में क्लाउड, बुनियादी ढांचा और सुरक्षा सेवाओं के वैश्विक व्यवसाय प्रमुख सतीश यादवल्ली ने कहा, ‘एनवीडिया-संचालित हमारे एआई-डाटा सेंटर समाधान के पेश होने के साथ, हम संगठनों को उनके डाटा सेंटर को आधुनिक बनाने, एआई-आधारित कार्यभार के लिए तैयार करने और विभिन्न कारोबारी विभागों में एआई समाधानों को सुरक्षित रूप से लागू और प्रबंधित करने में सहायता कर पाएंगे।’

उन्होंने कहा, ‘एआई-डाटा सेंटर समाधान के केंद्र में विप्रो इंटेलिजेंस है, जो एनवीडिया एआई एंटरप्राइज के साथ जुड़ा है। इससे हमें वास्तविक कारोबारी माहौल में एनवीडिया-आधारित एआई का संचालन, नियंत्रण और विस्तार करने में मदद मिलेगी।’

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय