आरबीआई एक लाख करोड़ रुपये की वीआरआर नीलामी आयोजित करेगा

Ads

आरबीआई एक लाख करोड़ रुपये की वीआरआर नीलामी आयोजित करेगा

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 10:09 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 10:09 PM IST

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक 23 मार्च को एक लाख करोड़ रुपये की एक दिन के लिए परिवर्तनीय रेपो दर (वीआरआर) नीलामी का आयोजन करेगा।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, यह नीलामी सुबह साढ़े नौ बजे से 10:00 बजे के बीच होगी और इन निधियों की वापसी 24 मार्च को होगी।

आरबीआई ने वर्तमान और बदलती बैंकिंग प्रणाली की मजबूत स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह नीलामी आयोजित करने की घोषणा की है।

वर्तमान में, बैंकिंग प्रणाली में अनुमानित तरलता लगभग 16,875.36 करोड़ रुपये के अधिशेष में है।

इससे पहले, आरबीआई ने तीन-दिन की वीआरआर नीलामी के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में 25,101 करोड़ रुपये की अल्पकालिक नकदी डाली है।

परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी आरबीआई की बैंकों में अल्पकालिक नकदी डालने के लिए उपयोग की जाने वाली एक मौद्रिक नीति पहल है। निश्चित रेपो दर के उलट, वीआरआर में ब्याज दर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है, जिससे बैंकों को धनराशि के लिए बोली लगाने की अनुमति मिलती है।

भाषा योगेश रमण

रमण