सरकार ने जारी किए WPI पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े, अप्रैल में इन चीजोंं की कीमतों में आई कमी

सरकार ने जारी किए WPI पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े, अप्रैल में इन चीजोंं की कीमतों में आई कमी

सरकार ने जारी किए WPI पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े, अप्रैल में इन चीजोंं की कीमतों में आई कमी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: May 14, 2020 10:33 am IST

मुंबई। कोरोना संकट काल में अप्रैल में थोक महंगाई दर में भारी कमी आई है। सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए है। जिसके अनुसार अप्रैल में कई चीजों की कीमतों में भारी कमी आई।

Read More News: गुरु खोलेगा भाग्य के रास्ते, ऐसे करें पूजा तो प्रसन्न होंगे बृहस्पति, गुरुवार व्रत के नियम 

आंकड़े जारी करते हुए सरकार ने यह जरूर कहा कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से आंकड़े पूरी तरह से संग्रहण नहीं हो पाया है। फिलहाल जो आंकड़े मिले है उससे यह पता चला है कि अप्रैल महीने में थोक महंगाई की दर में गिरावट हुई है। मालूम हो कि मुद्रास्फीति की दर के लिए आंकड़े प्रति सप्ताह जुटाए जाते हैं।

Read More News: चीन को घेरने की तैयारी, प्रतिबंध लगाने अमेरिकी संसद में बिल पेश

जारी आंकड़े के अनुसार ईंधन, ऊर्जा और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी की वजह से अप्रैल में थोक महंगाई दर 0.79 फीसदी रही। मार्च में यह आंकड़ा 3.72 फीसदी था। अप्रैल माह में फ्यूल व पावर बास्केट में 10.12 फीसदी की कमी आई है। पिछले माह यह 1.76 फीसदी थी।

Read More News:स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोरोना काल में मांगी थी बड़ी रकम

इसके अलावा फलों में कीमतों में 1.69 फीसदी, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में 10.20 फीसदी में गिरावट आई है। वहीं, आलोच्य माह में मोटे अनाज की थोक कीमतों में 2.74 फीसदी, धान 1.40 फीसदी, गेहूं 7.26 फीसदी, दाल 12.31 फीसदी, साग-सब्जी 2.22 फीसदी, आलू 69.40 फीसदी, प्याज 73.52 फीसदी और अंडा, मांस व मछली 5.87 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Read More News: अमेरिका में कोरोना से मौत की संख्या चीन में संक्रमितों से भी ज्यादा, बीते 24 घंटे में 1813 ने 


लेखक के बारे में