Yes Bank Share Price: Buy, Sell या Hold? जानिए निवेशकों के लिए क्या है सही कदम और टारगेट प्राइस – NSE:YESBANK, BSE:532648
Yes Bank Share Price: Buy, Sell या Hold? जानिए निवेशकों के लिए क्या है सही कदम और टारगेट प्राइस

(Yes Bank Share Price, Image Credit: Meta AI)
- यस बैंक के शेयर में 2.72% की तेजी, भाव 21.53 रुपये पर पहुंचा
- कोटक ने दी SELL रेटिंग, 20.60% गिरावट की जताई आशंका
- शेयर बाजार की मजबूत ओपनिंग के साथ यस बैंक भी रहा फोकस में
Yes Bank Share Price: 15 मई 2025 को वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन ओपनिंग बेल के बाद बाजार में अच्छी तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स 1.48% या 1200.18 अंक चढ़कर 82,530.74 पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 1.60% या 395.20 अंक की बढ़त के साथ 25,062.10 पर पहुंच गया।
यस बैंक के शेयर में तेजी
गुरूवार को यस बैंक के शेयर में 2.72% की बढ़त देखने को मिली है और यह शेयर 21.53 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ट्रेडिंग की शुरुआत 21.10 रुपये पर हुई थी और दिन के दौरान यह शेयर 21.70 रुपये के हाई और 20.96 रुपये के लो लेवल तक पहुंच गया। दोपहर 2:30 बजे तक यस बैंक का प्रदर्शन सकारात्मक रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक मजबूत हुआ है।

पिछले एक वर्ष का प्रदर्शन
यस बैंक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 27.44 रुपये और न्यूनतम स्तर 16.02 रुपये रहा है। यानी एक साल में इस स्टॉक ने काफी उतार-चढ़ाव दिखाया है। 15 मई के दिन कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 67,410 करोड़ रुपये हो गया है, जो इसके आकार और निवेशकों की रूचि को बताता है।
ब्रोकरेज फर्म ने दी Sell रेटिंग
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने यस बैंक के स्टॉक को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को Sell रेटिंग दी है और इसके टारगेट प्राइस में 20.60% गिरावट की संभावना जताई है। इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में यह स्टॉक जोखिम भरा हो सकता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यस बैंक का शेयर 21.10 रुपये पर ओपन हुआ।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Yes Bank Share Price: Buy, Sell or Hold? Know the right step and target price for investors
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm