फाइव9 का 14.7 अरब डॉलर में अधिग्रहण करेगी जूम

फाइव9 का 14.7 अरब डॉलर में अधिग्रहण करेगी जूम

फाइव9 का 14.7 अरब डॉलर में अधिग्रहण करेगी जूम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: July 19, 2021 2:00 pm IST

सैन जोस (अमेरिका), 19 जुलाई (एपी) वीडियो कांफ्रेन्सिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी जूम क्लाउड संपर्क केंद्र प्रदाता फाइव9 का करीब 14.7 अरब डॉलर में अधिग्रहण करेगी। यह सौदा पूरी तरह से शेयर आधारित सौदा है।

कोविड-19 महामारी के दौर में जूम का कारोबार तेजी से बढ़ा है।

यह सौदा जूम के दो साल पहले बाजार मूल्यांकन से कहीं अधिक है। उस समय वह 9 अरब डॉलर से अधिक राशि जुटाने के लिये सूचीबद्ध हुई थी।

जूम के संस्थापक और सीईओ(मुख्य कार्यपालक अधिकारी) एरिक युआन ने रविवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि अधिग्रहण से 24 अरब डॉलर के संपर्क केंद्र बाजार को जोड़कर कंपनी के दीर्घकालिक विकास में तेजी आएगी।

युआन ने कहा कि यह सौदा जूम फोन यानी क्लाउड फोन सिस्टम के लिये भी फायदेमंद है। इस क्षेत्र में मजबूत मांग देखी जा रही है।

जूम ने आज जो सौदा किया है, वह उसके लिये 2019 में उस समय सोच से बाहर था, जब वह सूचीबद्ध के लिये गया था। महामारी के साथ जूम घर-घर में चर्चित हो गया।

वर्ष 2020 की शुरूआत में कंपनी का शेयर 70 डॉलर प्रति इक्विटी था जो पांच गुना हो गया है।

सौदे के तहत फाइव9 इंक के शेयरधारक अपने प्रत्येक एक शेयर के बदले जूम के 0.5533 शेयर लेंगे। जूम के शुक्रवार को बंद भाव के हिसाब से फाइव9 को प्रति शेयर 200.28 डॉलर का भाव मिलेगा।

सौदा 2022 की पहली छमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

एपी

रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में