BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार : बक्सर में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

बिहार : बक्सर में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

बिहार : बक्सर में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल
Bhasha
Published: 22 Jan 2026 | 12:04 amModified: 22 Jan 2026 | 12:04 am

बक्सर, 21 जनवरी (भाषा) बिहार के बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोइनीभान गांव के समीप बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में से एक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूर्य देव कुमार के रूप में की गई है। दूसरे मृतक की पहचान कैमूर जिले के चंदेश गांव निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र कुमार और तीसरे की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है।

राजपुर के थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

कैलाश

रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार : बक्सर में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm