विवाह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मारी
विवाह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मारी
बक्सर, 25 फरवरी (भाषा) बिहार के बक्सर जिले में एक विवाह समारोह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि यह घटना मंगलवार रात जिले के चौसा थानाक्षेत्र में हुई, जब 18 वर्षीय आरती कुमारी अपने होने वाले पति के साथ विवाह मंच पर खड़ी थी।
चौसा के अतिरिक्त थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरती को उस समय पेट में गोली मारी गई जब वह दूल्हे के बगल में मंच पर खड़ी थी।”
उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल दुल्हन को बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया तथा वहां के चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने का सुझाव दिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने हमलावर की पहचान अपने पड़ोसी दीनबंधु के रूप में की है।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी एकतरफा प्रेम करता था और उसने इस विवाह का विरोध किया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दूल्हा, उसके परिजन और मित्र उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर गांव से आए थे।
पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
भाषा कैलाश
राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: विवाह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मारी
BUXAR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm