बिहार के बक्सर में नाबालिग का यौन उत्पीड़न, तीन आरोपी हिरासत में
बिहार के बक्सर में नाबालिग का यौन उत्पीड़न, तीन आरोपी हिरासत में
बक्सर, 17 जनवरी (भाषा) बिहार के बक्सर जिले में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बक्सर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने बताया, ‘‘मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण भी कराया जा रहा है।’’
एसपी ने इस मामले पर विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार किया।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार की सुबह उस समय घटी जब पीड़िता अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होरक ट्यूशन पढ़ने जा रही थी।
सोनबरसा पुलिस थाना के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन लोगों ने भाई-बहन को डांगौली पुल के पास रोका और लड़की को जबरन एक सुनसान स्थान पर ले गए तथा यौन उत्पीड़न करने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता भाई के साथ नजदीकी पुलिस थाने गई और आपबीती बताई।’’
अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा तान्या धीरज
धीरज
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार के बक्सर में नाबालिग का यौन उत्पीड़न, तीन आरोपी हिरासत में
BUXAR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm