Buxar Suicide Case: माँ ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर.. सिर्फ एक की चल रही है साँस, बाकी की मौत.. वजह इतनी मामूली कि, जानकर रह जायेंगे दंग
Buxar Suicide Case: वही जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि, सबीता अपने पति से सुनील से लगातार नए मोबाइल की डिमांड कर रही थी। इन्हीं वजहों से …

Buxar Suicide Case
- बक्सर में महिला ने तीन बच्चों संग खाया ज़हर
- पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
- एक बच्चे की हालत अब भी नाज़ुक बनी
Buxar Suicide Case: बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में मंगलवार को एक महिला और उसके दो बच्चों की कथित रूप से कीटनाशक खाने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पूरब टोला मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय सबीता देवी ने अपने पति से झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों के साथ मिलकर कथित तौर पर कीटनाशक खा लिया। सबीता के बच्चों में सात वर्षीय ज्योति, पांच वर्षीय आकाश और एक वर्षीय विकास शामिल हैं।
Buxar Latest Crime News: तीनों की मौत, एक की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि सबीता, ज्योति और आकाश की मौत हो गई, जबकि विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है। विकास को पहले बक्सर स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति बिगड़ने पर उसे पटना स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक टीम को सदर अस्पताल भेजा गया है ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा सके। बक्सर सदर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जब परिवार को अस्पताल लाया गया, तब ही तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था।
Buxar Breaking News in Hindi: पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
Buxar Suicide Case: अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होंने कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया था। सबीता के पति सुनील कुमार ने बताया कि सबीता उनकी तीसरी पत्नी थी। पेशे से राजमिस्त्री सुनील ने कहा, “मंगलवार शाम जब सबीता और बच्चों की हालत बिगड़ी, तो परिवार के सदस्य उन्हें नज़दीकी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सबीता, ज्योति और आकाश को मृत घोषित कर दिया।” वही जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि, सबीता अपने पति से सुनील से लगातार नए मोबाइल की डिमांड कर रही थी। इन्हीं वजहों से दोनों के बीच अक्सर झगड़े भी होते थे।
इन्हें भी पढ़ें:
- सीतापुर के सर्किट हाउस के सामने किसानों का प्रदर्शन, धान बेचने में आ रही समस्याओं को लेकर कर रहे है प्रदर्शन
- चलती ट्रेन में अचानक बजा फायर अलार्म, बोगी से सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतरे यात्री, भगदड़ के बाद जांच में जुटी RPF-GRP, देखें वीडियो
- महतारी वंदन की ई केवाईसी पर भूपेश बघेल का बयान,रमन सरकार में चुनाव बाद राशन कार्ड काट देते थे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: यह घटना बिहार के बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र की है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Buxar Suicide Case: Woman Consumes Poison with Three Children After Dispute, Two Dead, One Critical
BUXAR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm