Female Supply Inspector & Journalist Video : ‘तुम दलाल हो…’ सरकारी दफ्तर में महिला अफसर और पत्रकार के बीच मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा, सामने बैठे SDM का रिएक्शन देख रह जाएंगे हैरान
उत्तर प्रदेश के चंदौली में सरकारी दफ्तर के अंदर महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक पत्रकार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बहस …

Female Supply Inspector & Journalist Video
- सरकारी दफ्तर में महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और पत्रकार के बीच तीखी बहस।
- वीडियो में SDM का रिएक्शन सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय।
- मामले पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
चंदौली: Female Supply Inspector & Journalist Video : उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सरकारी दफ्तर के भीतर महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक पत्रकार के बीच जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे विवाद के दौरान वहां मौजूद एसडीएम (SDM) साहब बीच-बचाव करने के बजाय अपनी कुर्सी पर बैठकर मंद-मंद मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। IBC24 नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि
सरेआम लगे 'दलाली' के आरोप
Chandauli SDM Smiling Video Controversy वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि किसी बात को लेकर बहस इस कदर बढ़ गई कि महिला सप्लाई इंस्पेक्टर ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने सीधे पत्रकार पर उंगली उठाते हुए कहा– "तुम दलाल हो।" इस गंभीर आरोप पर पत्रकार ने भी तुरंत पलटवार किया और कहा– "आपसे हमने कितनी बार दलाली खाया है? बस ये बता दीजिए।
एसडीएम की भूमिका पर उठे सवाल
यह पूरा घटनाक्रम जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यानी एसडीएम के सामने घटित हुआ। Chandauli Viral Video Supply Inspector Journalist वीडियो में दिख रहा है कि जब महिला अधिकारी और पत्रकार के बीच यह तीखी बहस चल रही थी, तब एसडीएम साहब मूकदर्शक बने रहे और उनकी इस 'मुस्कुराहट' को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स सरकारी अधिकारियों के इस व्यवहार और मीडिया के प्रति उनके रुख की जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के आदेश की जानकारी सामने नहीं आई है।
महिला सप्लाई इंस्पेक्टर ने पत्रकार से कहा– "तुम दलाल हो"
पत्रकार – "आपसे हमने कितनी बार दलाली खाया है? बस ये बता दीजिए"
UP के जिला चंदौली में यह सब हो रहा है
SDM साहब कुर्सी पर बैठकर मंद–मंद मुस्कुरा रहे हैं pic.twitter.com/UEthWoVmvH— Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) June 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वायरल वीडियो में एक सरकारी दफ्तर के भीतर महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक पत्रकार के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। (IBC24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।)
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Chandauli Viral Video: Heated Argument Between Woman Supply Inspector and Journalist Sparks Row, SDM's Reaction Goes Viral
CHANDAULI
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm