BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

चंदौली में अवैध रूप से ले जाया जा रहा करोड़ों रुपये का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली में अवैध रूप से ले जाया जा रहा करोड़ों रुपये का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली में अवैध रूप से ले जाया जा रहा करोड़ों रुपये का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bhasha
Published: 09 Sept 2026 | 12:01 pmModified: 09 Sept 2026 | 12:01 pm

चंदौली (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन करोड़ 92 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) नामेन्द्र रावत ने बताया कि तस्करों की पहचान मुबारक शेख (45) और मनीष कुमार (38) के रूप में हुई है जिन्हें मंगलवार देर रात नवही पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से सोना बरामद किया गया।

चंदौली सदर कोतवाली के प्रभारी बिंदेश्वरी पांडेय के मुताबिक, बरामद सोने को सफेद रंग की कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए एक बक्से में छिपाकर बिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से दो किलो 565.72 ग्राम सोना बरामद हुआ। कार सवार लोगों से सोने से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वे उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पांडेय ने बताया कि बरामद सोने की कीमत तीन करोड़ 92 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सोने की बरामदगी की सूचना आयकर विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों को दे दी गई है।

पांडेय ने बताया कि बरामद सोना संबंधित विभाग को सौंपने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: चंदौली में अवैध रूप से ले जाया जा रहा करोड़ों रुपये का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

People also search for:ArrestedSonaupUP Sona arrested
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm