उप्र : चंदौली में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, नाबालिग समेत दो हिरासत में
उप्र : चंदौली में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, नाबालिग समेत दो हिरासत में
चंदौली, नौ अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शाहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।
शाहाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कृपेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की के भाई की ओर से रविवार को लिखित शिकायत प्राप्त हुई है।
शिकायत के अनुसार शनिवार शाम लड़की अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी उसी गांव के दो लोगों ने उसे पैसे का लालच दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों लड़की को पास में स्थित टिन शेड में ले गए और उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम और दुष्कर्म की धाराएं शामिल हैं।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
भाषा
सं, राजेंद्र रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : चंदौली में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, नाबालिग समेत दो हिरासत में
CHANDAULI
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm