उप्र: चंदौली में अनुपयोगी कुएं में उतरे चार लोगों में से तीन की मौत
उप्र: चंदौली में अनुपयोगी कुएं में उतरे चार लोगों में से तीन की मौत
चंदौली, 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार को एक अनुपयोगी कुएं में उतरे चार लोगों में से तीन की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रकुमार गर्ग ने आशंका जताई कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में यह घटना जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई होगी।
चकिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान किड़हिरा गांव निवासी जमाल (35), तौकीर (18) और आलम (18) के रूप में हुई है।
जिलाधिकारी गर्ग ने बताया कि कुआं काफी पुराना था और लंबे समय से अनुपयोगी था।
उन्होंने बताया कि कुएं में लगा सबमर्सिबल पंप खराब हो गया था, जिसे निकालने के लिए जमाल, तौकीर, आलम और शमशेर ने कुएं के ऊपर लगी पट्टियां हटाईं और बारी-बारी से अंदर उतरे।
अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला और उस समय सभी बेहोशी की हालत में थे। उन्होंने बताया कि चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जमाल, तौकीर और आलम को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे व्यक्ति शमशेर का इलाज जारी है।
जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
चकिया सदर कोतवाली के थाना प्रभारी (एसएचओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: चंदौली में अनुपयोगी कुएं में उतरे चार लोगों में से तीन की मौत
CHANDAULI
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm