Chhatarpur Petrol Pump Scam: पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में 65 लाख की धोखाधड़ी, तीन पुलिसकर्मी समेत पांच पर FIR दर्ज
पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में 65 लाख की धोखाधड़ी…Chhatarpur Petrol Pump Scam: 65 lakh fraud in Police Welfare Petrol Pump, FIR lodged
छतरपुर: Chhatarpur Petrol Pump Scam: जिले के पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में करीब 65 लाख रुपये की वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर मामले में तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस लाइन रोड पर स्थित पुलिस कल्याण केंद्र में वर्ष 2019 से 2022 के बीच अनियमितताएं हुईं।
Chhatarpur Petrol Pump Scam: वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि ऑडिट रिपोर्ट में होने के बाद विभागीय जांच कराई गई, जिसमें फर्जीवाड़ा स्पष्ट रूप से सामने आया। इसके बाद धारा 420 और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों में सेवानिवृत्त कार्यवाहक उप निरीक्षक राज भुवन सिंह, प्रधान आरक्षक ज्ञान प्रकाश अहिरवार, आरक्षक भूपत सिंह, तथा दो निजी व्यक्ति महबूब अली और कलेक्टर सिंह बुंदेला शामिल हैं। इन सभी पर पेट्रोल पंप के संचालन के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन का आरोप है।
Chhatarpur Petrol Pump Scam: ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि व्यवसायिक रसीदों और वास्तविक बिक्री के आंकड़ों में भारी अंतर था जिससे यह संदेह पुख्ता हुआ कि बड़े पैमाने पर राशि का गबन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित थाने में प्रकरण दर्ज कराया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "छतरपुर पुलिस पेट्रोल पंप घोटाला" वर्ष 2019 से 2022 के बीच पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में लगभग 65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता से जुड़ा मामला है, जिसमें फर्जी बिक्री और गबन का आरोप है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhatarpur Petrol Pump Scam: 65 lakh fraud in Police Welfare Petrol Pump
छतरपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm