School Closed Order Today: भीषण ठंड के बीच स्कूल बंद करने का फैसला.. जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें कब तक बंद रहेंगे पट
सर्दी और कोहरे के चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह फैसले लिए हैं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने …

Jabalpur School Timing Change Latest News | Source : IBC24 File Photo
School Closed Order Issued by Collector : छतरपुर: कुछ दिनों की धूप के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। छतरपुर सहित पूरे मंडल में मंगलवार रात से घना कोहरा छाने लगा। बुधवार सुबह हालात ऐसे हो गए कि कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य हो गई। ठंडी हवाओं के कारण गलन और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते, जिले में कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश का आदेश जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड का कहर
उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया है। इन राज्यों में पहले ही स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। मकर संक्रांति के बाद कई राज्यों में स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के कारण कुछ जगहों पर फिर से छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। गाजियाबाद में स्कूलों को 18 जनवरी 2025 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि मौसम की स्थिति बिगड़ने पर यह अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।
दिल्ली और अन्य राज्यों में बढ़ी सर्दी की छुट्टियां
School Closed Order Issued by Collector : दिल्ली सरकार ने 1 से 15 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों में विंटर वेकेशन घोषित किया था। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी सर्दी की छुट्टियों को बढ़ाया गया था। कुछ राज्यों में जहां स्कूल 6 जनवरी से खुलने वाले थे, वहां भी ठंड के कारण छुट्टियों को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया।
पटना में स्कूल खुले, लेकिन बदली समय-सारिणी
बिहार की राजधानी पटना में 15 जनवरी 2025 तक सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्री-स्कूल बंद रहे। हालांकि, 8वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विशेष समय-सारिणी के तहत कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
School Closed Order Issued by Collector : सर्दी और कोहरे के चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह फैसले लिए हैं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया गया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: School Closed Order Issued by Collector, Chhatarpur District Collector issued formal order
छतरपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am