Mahasamund News : जिले की छात्राओं ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, सेटेलाइट SSLV – D 2 के लॉन्च में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Ads

10 students played an important role in the launch of satellite SSLV- D 2 सेटेलाइट SSLV - D2 के लॉन्च में छात्राओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

  •  
  • Publish Date - February 15, 2023 / 12:35 PM IST,
    Updated On - February 15, 2023 / 12:41 PM IST

10 girl students played an important role in the launch of satellite SSLV - D 2

10 students played an important role in the launch of satellite SSLV – D 2: महासमुंद। महासमुंद जिले की शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक शाला की दस छात्राये 10 फरवरी को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच की गयी सेटेलाइट एस एस एल वी – डी 2 की गवाह बनी है। मिशन आजादी सेट – 2 के लिए स्पेश कीड्स इण्डिया ने महासमुंद जिले के शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक शाला के दस छात्राओं को सेटेलाइट एस एस एल वी – डी – 2 के चिप में प्रोग्रामिंग के लिए चयन किया ।

READ MORE:  Janjgir-Champa News: कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग मामले ने पकड़ा तूल, एडिशनल एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

 शासकीय आशी बाई गोलछा की छात्राएं

10 फरवरी को सेटेलाइट की लांचिंग के समय ये छात्राये श्रीहरिकोटा में मौजूद थी । जहां इन छात्राओ ने चिप की प्रोग्रामिंग कर जिले के साथ प्रदेश का गौरव बढाया है, वहीं स्कूल के शिक्षक भी छात्राओं के इस सफल प्रयास से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है । स्कूल के एटीएल लैब इंचार्ज के मदद से इन छात्राओ ने उस चिप में ताप ,दाब आदि की प्रोग्रामिंग कर उस चिप को श्रीहरिकोटा भेजा और वो चिप सेटेलाइट लाइट में लगाया गया । जिसका प्रक्षेपण इसरो ने दस फरवरी को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में किया जो सफल रहा।

READ MORE: Bhilai Steel Plant Accident : एक ही दिन में तीन बड़े हादसे, आक्रोश में संयंत्र के कर्मचारी, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

सेटेलाइट के प्रक्षेपण के समय महासमुंद की ये दस छात्राये भी श्रीहरिकोटा में मौजूद थी । वहां से लौटकर आई ये छात्राये काफी उत्साहित है और उनका कहना है कि हमें पहली बार मौका मिला था और हम बहुत खुश थे । हमें वहां कुछ नया जानने और सिखने के लिए मिला साथ ही छात्राये भी विज्ञान के क्षेत्र में कुछ कर सकती है और अंतरिक्ष के क्षेत्र मे भी आगे बढ़ सकती है‌।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें