मुंबई, 23 जुलाई (भाषा) मुंबई पुलिस ने उस वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें एक पुलिसकर्मी छात्र प्रदर्शनकारियों को दोबारा आंदोलन में शामिल होने पर उनके पास मादक पदार्थ रखकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कथित तौर पर धमकी देता दिखाई दे रहा है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।
सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा वीडियो में दावा किया गया है कि पुलिस का एक वाहन चालक छात्रों से कहता है कि यदि वे फिर से प्रदर्शन में शामिल हुए तो उन्हें झूठे मादक पदार्थ मामलों में फंसा दिया जाएगा और उन्हें पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ेगी।
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘तथ्यों का सत्यापन करने के बाद संबंधित चालक को जांच पूरी होने तक उसकी वर्तमान तैनाती से हटा दिया गया है।’’
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई में भी लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।
भाषा मनीषा नेत्रपाल
नेत्रपाल