CG News: बंद पड़ी 2015 से पहले की 115 सिंचाई परियोजना फिर से होगी शुरू,  76 हजार हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में लगी मुहर

बंद पड़ी 2015 से पहले की 115 सिंचाई परियोजना फिर से होगी शुरू, 115 irrigation projects which were closed before 2015 will be restarted

CG News: बंद पड़ी 2015 से पहले की 115 सिंचाई परियोजना फिर से होगी शुरू,  76 हजार हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में लगी मुहर
Modified Date: September 11, 2025 / 12:21 am IST
Published Date: September 10, 2025 6:43 pm IST

कोरबाः CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक कोरबा में आयोजित की गई। 2 उपमुख्यमंत्री समेत 12 मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई और मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री साय ने बैठक के बाद प्रस्तावों को लेकर जानकारी साझा की। सीएम ने बताया कि कोरबा में बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर के निर्माण के लिए 10-10 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

Read More : MP News: ‘बसंती’ के लिए टावर पर चढ़ा ‘वीरू’, प्रेमिका का नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा युवक, देखिए ये वीडियो 

CG News: सीएम साय ने कहा कि अत्यंत पिछड़ी जनजातियों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर के लिए 10-10 करोड़ रुपए,  विशेष पिछड़ी जनजाति के आवासीय विद्यालय के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी मिली है। इसके अलावा कोरबा पावर हाउस रोड पुल के लिए 9 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। बुका-सतरेंगा पर्यटन के लिए 2 महीने प्रोजेक्ट तैयार करने वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एक्वा पार्क स्थापना के लिए 37 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। प्रदेश में 2015 से पहले की 115 सिंचाई परियोजना अधूरी है, उसके लिए 2800 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इससे 76 हजार हैक्टेयर में सिंचाई होगी।

Read More : Two Groom one bride: एक दुल्हन से शादी करने वाले दो भाइयों पर टूटा दुखों का पहाड़, पोस्ट कर लिखा ‘ज़िंदगी वैसी नहीं रही…’,

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।