Vedanta Power Plant Sakti News/ image source: wikipedia
Vedanta Power Plant Sakti News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को सक्ती, रायगढ़ और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 33 मजदूर घायल हुए थे, जिनमे से 12 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोगों का इलाज जारी है।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। परिजनों ने प्रशासन और प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही तथा घटना की जानकारी छिपाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव धरने पर बैठ गए हैं। इधर सरकार की ओर मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं इस मामले को लेकर प्लांट प्रबंधन की भी प्रतिक्रिया आई है। कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि यूनिट का संचालन NGSL ठेका कंपनी कर रही थी। प्रबंधन ने जांच समिति गठित की है।
वहीं इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। (Vedanta Power Plant Sakti News) ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ा अपडेट- मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12
Vedanta Power Plant Accident News | #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | #VedantaPowerPlant | @CG_Police https://t.co/Et1lQpiDPB— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो तथा आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। (Vedanta Power Plant Sakti News) उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं इस मामले में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस हादसे के दोषियों के खिलाफ श्रम कानून के तहत कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं मंत्री देवांगन ने घायलों और मृतकों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-