PM Modi Talk Donald Trump: पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात, 40 मिनट तक इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Ads

PM Modi Talk Donald Trump: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है।

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 08:33 PM IST

PM Modi Talk Donald Trump/ Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है।
  • दोनों दिग्गज नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई है।
  • भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी जानकारी दी है।

PM Modi Talk Donald Trump: नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। (PM Modi Talk Donald Trump) इस साल दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी फोन कॉल थी। 28 फरवरी के बाद अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद पश्चिम एशिया में शुरू हुए संघर्ष के बाद से यह दूसरी कॉल थी।

होर्मुज को लेकर दोनों नेताओं ने जताई चिंता

PM Modi Talk Donald Trump: दोनों ही नेताओं ने होर्मुज के बंद होने पर चिंता जताई थी। इस वार्ता के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि, मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। (PM Modi Talk Donald Trump)  हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

पीएम मोदी ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे मेरे मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-