छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 153 नये मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 153 नये मामले

  •  
  • Publish Date - March 3, 2022 / 12:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

रायपुर, दो मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 153 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,51,126 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज 17 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 293 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 153 नये मामले आये हैं। इनमें रायपुर से 15, दुर्ग से 12, राजनांदगांव से चार, बालोद से तीन, बेमेतरा से दो, कबीरधाम से 13, धमतरी से छह, बिलासपुर से 22, कोरबा से 17, जांजगीर-चांपा से तीन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से तीन, मुंगेली से दो, सरगुजा से 17, कोरिया से पांच, सूरजपुर से नौ, बलरामपुर से एक, जशपुर से एक, बस्तर से नौ, कोंडागांव से छह, कांकेर से दो और बीजापुर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,51,126 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,35,968 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1129 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,029 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव

संतोष

संतोष