Korba Illegal Liquor Seized: सागर कांड के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट मोड पर प्रशासन, इस जिले में अब तक जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 11 आरोपियों को भेजा गया जेल

Korba Illegal Liquor Seized: छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

Korba Illegal Liquor Seized: सागर कांड के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट मोड पर प्रशासन, इस जिले में अब तक जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 11 आरोपियों को भेजा गया जेल

Korba Illegal Liquor Seized/Image Credit: IBC24


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: September 12, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: September 12, 2026 9:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • विशेष अभियान में 10 दिन के भीतर 61 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
  • कार्रवाई के दौरान 178 लीटर महुआ शराब और 325 किलो लाहन जब्त किया गया है।

Korba Illegal Liquor Seized: कोरबा: छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 10 दिन के भीतर 61 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 178 लीटर महुआ शराब और 325 किलो लाहन जब्त किया गया है। अभियान के दौरान 11 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन इलाकों में की गई कार्रवाई

Korba Illegal Liquor Seized: आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले के कई इलाकों में दबिश दी। नगोई, लाफा, अंडीकछार समेत सुतर्रा, मानपुर, कुदरीखार, बांधपारा-जुनवानी, भैसमाखार और रलिया में कार्रवाई की गई। कुछ मामलों में छद्म ग्राहक भेजकर भी अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ा गया। विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 5 लीटर से ज्यादा अवैध शराब रखना, बनाना, बेचना या परिवहन करना गैर-जमानती अपराध है। इसके बावजूद जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.