Lifestyle Exhibition 'Kriti' 20th Edition
रायपुर : Lifestyle Exhibition ‘Kriti’ 20th Edition : ऊर्जा लेडीज़ सोसाइटी 26 और 27 जुलाई को हुकम्स ललित महल रायपुर में दो दिवसीय प्रीमियम लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘कृति’ का 20वां एडिशन प्रस्तुत करने जा रही है। यह विशेष आयोजन देश भर से प्रतिभाशाली डिजाइनरों को एक साथ लाता है, जो ना केवल महिलाओं के कपड़ों का एक अनूठा संग्रह प्रदर्शित करता है, बल्कि सहायक उपकरण, घरेलू साज-सज्जा और आभूषण , पुरुषों और बच्चों के परिधानों का भी एक क्यूरेटेड चयन उपलब्ध कराता है ।
‘कृति’ एक वन-स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन होने का वायदा पूरा करती है और इस अनुभव को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए, प्रदर्शनी में होम शेफ और होम बेकर्स द्वारा तैयार किए गए व्यंजन और साथ-साथ बच्चों के लिए खेल और लर्निंग एक्टिविटीज़ का भी रोमांच साझा करती है ।
Lifestyle Exhibition ‘Kriti’ 20th Edition : इस बार छत्तीसगढ़ वसियों को कृति मैं मुख्य आकर्षण के तहत कलकत्ता के प्रमुख ज्वेलर नेमीचन्द बामलवा के एक्सक्लूसिव ज्वेलरी डिजाइंस की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी। खरीदारी के इस शानदार अनुभव को न चूकें, जहां आप एक ही छत के नीचे सर्वोत्तम फैशन, जीवनशैली और मनोरंजन का आनंद अपने पूरे परिवार के साथ ले सकते हैं!”