Janjgir Dulha Dulhan News: सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने रोक दी शादी, देखते रह गए बाराती और घराती, वजह जानकर हर कोई कर रहा तारीफ

Ads

Janjgir Dulha Dulhan News: सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने रोक दी शादी, देखते रह गए बाराती और घराती, वजह जानकर हर कोई कर रहा तारीफ

Janjgir Dulha Dulhan News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • शराब के खिलाफ युवती का साहसिक निर्णय
  • एसडीओपी और टीआई मौके पर पहुँचे और दूल्हे पक्ष को समझाया
  • मुस्कान को युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनाने की घोषणा

जांजगीर: Janjgir Dulha Dulhan News जांजगीर के चाम्पा क्षेत्र के कोसमन्दा गांव की युवती मुस्कान प्रधान ने मिसाल कायम किया है और जो कदम उठाया, उसकी जमकर चर्चा हो रही है. लोगों के द्वारा मुस्कान की अच्छी सोच की तारीफ की जा रही है।

Bride Refused Marriage दरअसल, मुस्कान ने शादी करने से तब इनकार कर दिया, जब शराब पीकर दूल्हा संत कुमार राय पहुंचा था। शादी के मंडप में दूल्हा लड़खड़ाने लगा, तब मुस्कान अडिग फैसला लिया और कहा कि वह शादी नहीं करेगी। जो युवक शादी के दिन शराब पीकर बारात लेकर आया है, उसके साथ उसे सात फेरे नहीं लेना है। सबसे बड़ी बात, दूल्हा के अलावा उसका भाई और अन्य रिश्तेदार भी शराब के नशे में थे।

समाज को संदेश देने वाले कदम के बाद एसपी विजय पांडेय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में युवती मुस्कान को सम्मानित किया है। साथ ही, परिवार परामर्श केंद्र में मुस्कान को सदस्य भी बनाने का फैसला लिया है, वहीं यूथ आईकॉन बनाने की भी बात कही है। युवती मुस्कान ने जब शादी करने से मना किया तो दूल्हा पक्ष के लोगों ने माहौल को गरमा दिया था।

सूचना के बाद चाम्पा एसडीओपी योगिताबाली खापर्डे, टीआई अशोक वैष्णव पहुंचे और दूल्हे पक्ष को समझाइश दी। यहां लोगों की भीड़ जुटी थी, सरपंच संजय रत्नाकर समेत समाज के लोग मौजूद थे। इस दौरान युवती मुस्कान ने फिर दोहराया कि वह शराब पीकर बारात में आने वाले युवक से शादी नहीं करेगी। मुस्कान की इस कोशिश की अन्य महिलाओं ने भी तारीफ की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मुस्कान प्रधान ने शादी से इनकार क्यों किया?

क्योंकि दूल्हा शराब पीकर बारात लेकर आया था।

मुस्कान को किसने सम्मानित किया?

जांजगीर-चाम्पा के एसपी विजय पांडेय ने।

क्या दूल्हे पक्ष ने विरोध किया?

हाँ, माहौल गरमा गया था लेकिन पुलिस ने समझाइश दी।