छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 25 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 25 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 25 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 15, 2022 10:17 pm IST

रायपुर, 15 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 25 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,51,844 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 40 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज रायपुर से चार, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से तीन, बेमेतरा से एक, महासमुंद से एक, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से सात, मुंगेली से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से एक, बलरामपुर से एक और कोंडागांव से दो मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,51,844 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,37,554 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 256 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में इस वायरस से 14,034 लोगों की मौत हुई है। भाषा संजीव संजीव राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में