छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 25 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 25 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 25 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: September 9, 2021 10:47 pm IST

रायपुर, नौ सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 25 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,04,797 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं छह लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 25 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से एक, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से चार, बालोद से एक, बलौदाबाजार से दो, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से दो, कोरबा से तीन, जांजगीर-चांपा से एक, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, जशपुर से एक, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से तीन और कांकेर से दो मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,797 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,843 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 396 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,558 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,894 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव

शफीक


लेखक के बारे में