Rajnandgaon Child Death News: रेलवे का गड्ढा बना मासूमों के लिए काल, डूबने से हुई इतने बच्चों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

Ads

Rajnandgaon Child Death News: राजनांदगांव जिले के बोरतलाव में गड्ढे में तीन स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 10:25 PM IST

Rajnandgaon Child Death News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • राजनांदगांव जिले के बोरतलाव में गड्ढे में तीन स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
  • रेलवे कार्य के लिए निजी खेत में खोदे गए गड्ढे में डूबने से हुई बच्चों की मौत।
  • स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाले बच्चों के शव।

Rajnandgaon Child Death News: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के गांधी नगर रोड पर रेलवे कार्य के लिए निजी खेत में खोदे गए गड्ढे में तीन स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई। देर शाम कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से बच्चों के शव को निकाला गया। इसके बाद शवों को डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं परिजनों में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है रेलवे के कार्य के लिए खेत से मुरुम निकालने का काम किया जा रहा था। इस कार्य के लिए खेत में गड्ढा खुला छोड़ दिया गया, जहां बारिश के कारण पानी भरा हुआ था, जहां स्कूल से निकले 3 बच्चे नहाने के लिए कूद गए और हादसे का शिकार हो गए। (Rajnandgaon Child Death News) वहीं अब स्थानीय रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गड्ढे की कोई सुरक्षा दीवार या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

ग्रामीण ने बताई हादसे की पूरी कहानी

Rajnandgaon Child Death News: कैलाश नाम के एक ग्रामीण ने बताया कि, “11-12 बजे बच्चे घूमने के लिए गए थे, गांव के व्यक्ति ने उनको देखा और वहां से चलने के लिए कहा, रेलवे वालों ने गड्ढा खोद कर रखा था, जिसमें नहाने के लिए 3 बच्चे कूद गए। तीसरी लाइन बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए यह गड्ढा किया गया था। वहीं जिला पंचायत सदस्य अनीता मांडवी ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। रेलवे वालों की लापरवाही है क्योंकि इतने दिन तक 6 फ़ीट का गड्ढा था तो दुर्घटना को आमंत्रण नहीं देना था पहले ही जाली कि व्यवस्था करवा देते तो यह नहीं घटता।

इन्हें भी पढ़ें:-