छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 31 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 31 नए मामले

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 31 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 16, 2021 11:00 pm IST

रायपुर, 16 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 31 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,988 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 17 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज दुर्ग से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से चार, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से तीन, कोरबा से तीन, जांजगीर—चांपा से एक, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से एक, नारायणपुर से एक और बीजापुर से दो मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,988 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,077 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। फिलहाल 352 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड-19 संक्रमण से 13,559 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,907 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव sg राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में