छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,841 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,841 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,841 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 23, 2022 10:46 pm IST

रायपुर, 23 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,841 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,95,709 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में महामारी से 11 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13,727 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण की दर 14.03 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी कोविड-19 के 31,990 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में संक्रमण के 1,018 नए मामले सामने आए।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में