Kanker IED Blast News/ image source: IBC24
Kanker IED Blast News: रायपुर: कांकेर और नारायणपुर की सीमा पर छोटे बेठिया इलाके में बम डिफ्यूज करने के दौरान हुए IED ब्लास्ट में शहीद जवानों की संख्या 4 हो गई हैं। पहले घटनास्थल पर तीन जवान शहीद हुए थे, वहीं इस धमाके की जद में आकर गंभीर तौर पर घायल हुए एक और जवान को राजधानी रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम परमानंद कोर्राम है। परमानंद कांकेर के ही रहने वाले थे। (Kanker IED Blast News) डॉक्टर ने परीक्षण के उपरान्त उन्हें ब्रॉट डेड यानी अस्पताल पहुँचने से पहले मृत होने की पुष्टि की है। सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान IED विस्फोट में DRG के तीन वीर जवानों के शहीद होने तथा एक जवान के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। प्रदेश सरकार शहीद परिवारों और घायल जवान के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं दृढ़ता से खड़ी है। उनका साहस, समर्पण और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ॐ शांति।
कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान IED विस्फोट में DRG के तीन वीर जवानों के शहीद होने तथा एक जवान के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 2, 2026
Kanker IED Blast News: वहीं अब इस मामले में प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना पर दुख जताया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने बयान में कहा कि, बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है चार जवान शहीद हुए हैं। सभी जवान सूचना मिलने के बाद डंप सामान की रिकवरी के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान IED में ब्लास्ट हो गया। (Kanker IED Blast News) ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान शहीद हो गए। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि, इस दुर्घटना से मन बहुत दुखी है और मैं जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि, पूरी सरकार जवानों के साथ खड़ी है।
कांकेर–नारायणपुर सीमा क्षेत्र में IED सर्च अभियान के दौरान हुए विस्फोट में DRG के तीन वीर जवानों के शहीद होने एवं एक जवान के घायल होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।
शहीद हुए वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना… pic.twitter.com/zUzxJzP0Yw
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) May 2, 2026
जानकारी के मुताबिक़ शहीदों को नारायणपुर पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। वही बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज इस पूरे मामले पर प्रेसवार्ता को भी सम्बोधित किया है।
Kanker IED Blast News: बता दें कि, कांकेर में डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 4 जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Kanker IED Blast News) पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटेबेठिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक वन क्षेत्र में यह घटना हुई है। दरअसल डीआरजी की एक टीम नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने का अभियान चला रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
इन्हे भी पढ़ें:-