बिलासपुर: CG Transfer News जिले में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण ने तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
CG Transfer News जारी आदेश के अनुसार, डॉ. ज्योति पटेल को अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। मनीष साहू को संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं पीयूष तिवारी को डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी, तखतपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा जारी तबादला आदेश में किन-किन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है?
डॉ. ज्योति पटेल को अपर कलेक्टर, मनीष साहू को संयुक्त कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पीयूष तिवारी को डिप्टी कलेक्टर और शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी (तखतपुर) बनाया गया है।
प्रशासनिक तबादला क्यों किया जाता है?
प्रशासनिक तबादला आमतौर पर शासन की नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन, विकास कार्यों की गति बढ़ाने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।
क्या तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है?
अधिकांश मामलों में तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है, जब तक कि आदेश में अन्यथा उल्लेख न हो।