छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 46 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 46 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 46 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: September 2, 2021 10:54 pm IST

रायपुर, दो सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 46 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,04,528 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 19 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 33 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के 46 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से चार, दुर्ग से दो, राजनांदगांव से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से तीन, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से सात, कोरबा से दो, जांजगीर चांपा से एक, मुंगेली से एक, कोरिया से चार, बलरामपुर से एक, बस्तर से चार, दंतेवाड़ा से चार, सुकमा से आठ, बीजापुर से एक और अन्य राज्य से एक मामला शामिल है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,528 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,588 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 385 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,555 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,877 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक


लेखक के बारे में