छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 47 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 47 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 47 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 27, 2021 12:46 am IST

रायपुर, 26 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से और 47 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,329 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 29 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 50 लोगों ने गृह पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 47 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से चार, दुर्ग से पांच, राजनांदगांव से दो, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से एक, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से तीन, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, जशपुर से सात, बस्तर से दो, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से चार, कांकेर से एक, नारायणपुर से तीन और बीजापुर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,329 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,90,179 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 595 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,555 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,861 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव मानसी

मानसी


लेखक के बारे में