Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ा अपडेट, जेल से रिहा से हुए सौम्या चौरसिया और के.के. श्रीवास्तव, इन शर्तों का करना होगा पालन
शराब घोटाले में बड़ा अपडेट, EOW ने कोर्ट में पेश किया 9वां पूरक चालान, Chhattisgarh Liquor Scam Latest News
रायपुर। Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया और के.के श्रीवास्तव की अब जेल से रिहाई हो गई है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने उन्हें पासपोर्ट कोर्ट में जमा करने और हर पेशी में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि दोनों लंबे समय से शराब घोटाले मामले में जेल में बंद थे।
Chhattisgarh Liquor Scam: इसी मामले को लेकर आज ही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने अदालत में 9वां पूरक चालान पेश किया है। यह चालान सौम्या चौरसिया, के.के. श्रीवास्तव और देवेन्द्र डडसेना के खिलाफ पेश किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार सौम्या चौरसिया पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कथित शराब सिंडिकेट को संरक्षण देने का आरोप है। वहीं के.के. श्रीवास्तव पर अवैध नगदी के लेन-देन और पूरे नेटवर्क के मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा देवेन्द्र डडसेना पर आरोप है कि वह अवैध रूप से एकत्रित रकम को संभालने और आगे पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल था। तीनों पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार हैं।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Couple Commits Suicide: खुले आसमान के नीचे इस हाल में मिला प्रेमी-जोड़ा, देखते ही ग्रामीणों के उड़े होश, बुलानी पड़ी पुलिस
- Vivo T5 Pro 5G Launch Date: क्या सच में आ रहा है 9020mAh बैटरी वाला अल्ट्रा-स्लिम फोन? लॉन्च डेट फाइनल, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश
- World Most Forest Countries: इन देशों में है सबसे हर-भरे जंगल.. प्रदूषण और भारी शहरीकरण के बीच बचाये हुए है पृथ्वी की सांस, जानें भारत का पायदान
- Buttermilk Recipes : सिर्फ पीना ही नहीं! छाछ से बनाएं ये 5 चटपटी डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
- Soumya Chaurasia News: आज जेल से बाहर आ सकते हैं सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव, चालान पेश होने के बाद थी रिहाई की शर्त
- Korba Latest Crime News: उधर बेटे की बारात इधर चोरों की चांदी.. रिटायर्ड ASI के घर दूसरी बार शातिरों ने बोला धावा, पहले किया था 10 लाख रुपये पार और इस बार..
- Vikram University Controversy: “अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं…”, इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के परीक्षा में पूछे सवाल ने मचाया बवाल, संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

Facebook


