छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 98 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 98 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 98 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 13, 2021 12:43 am IST

रायपुर, 12 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 98 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,03,537 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 33 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 113 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 98 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले के दो, दुर्ग के दो, बेमेतरा का एक, धमतरी के दो, बलौदाबाजार के दो, महासमुंद के दो, गरियाबंद का एक, बिलासपुर के चार, रायगढ़ के 11, कोरबा के 10, जांजगीर चांपा के 15, मुंगेली के एक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का एक, सरगुजा का एक, कोरिया के दो, सूरजपुर का एक, बलरामपुर के दो, जशपुर के नौ, बस्तर के 10, कोंडागांव के दो, दंतेवाड़ा के चार, सुकमा के तीन, कांकेर के छह, नारायणपुर का एक और बीजापुर के तीन मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,03,537 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,88,483 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं और राज्य में 1509 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं राज्य में वायरस से संक्रमित 13,545 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,798 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 31,39 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव नोमान

नोमान


लेखक के बारे में