Bilaspur News | Photo Credit: IBC24
बिलासपुर: Bilaspur News जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक चलती कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। राहत की बात ये है कि चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Bilaspur News मिली जानकारी के अनुसार, घटना अग्रसेन चौक के पास का है। दरअसल, यहां अग्रसेन चौंक से एक कार गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। पहले तो कुछ पता नहीं चला, लेकिन जब आग विकराल रूप लिया तो पता चलते ही चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जबतक कार पूरी तरह धूं-धूंकर जल गई थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद 15 मिनट में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और CCTV से कार का नम्बर के साथ चालक के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
PM Kisan Yojana: 2-2 हजार की आस लगाए बैठे किसान, दिवाली से पहले आएगी खुशखबरी या बढ़ेगा इंतजार?