Abhanpur Loot Case Update: बैंक मित्र और चॉइस सेंटर वालों से लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो बड़ी वारदातों को दिया था अंजाम
Abhanpur Loot Case Update: अभनपुर थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से लूट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Abhanpur Loot Case Update/Image Credit: IBC24.in
Abhanpur Loot Case Update: अभनपुर: राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में लगभग 15 दिनों पहले बैंक मित्र से हुई लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं अब अभनपुर पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस की टीम ने वबार्दात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि, आरोपियों ने ग्राम सारखी और ग्राम हसदा में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, दो दोपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए हैं।
बैंक मित्र से की थी लाखों की लूट
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहली घटना को 1 जून 2026 को अंजाम दिया था। (Abhanpur Loot Case Update) 01 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र पोषण लाल साहू बैंक से दो लाख रुपए लेकर घर लौट रहे थे तब ग्राम सारखी और बिरोदा के बीच पुलिया के पास आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंकने का प्रयास करते हुए चाकू दिखाकर नकदी से भरा बैग और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
च्वाइस सेंटर संचालक को बनाया था शिकार
वहीं दूसरी घटना 14 मार्च 2026 को हुई थी। अभनपुर में च्वाइस सेंटर संचालक उमेंद्र कुमार देवांगन अपने घर लौट रहे थे। (Abhanpur Loot Case Update) ग्राम हसदा मोड़ के पास दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाई और पेट पर चाकू टिकाकर डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लगातार जांच की और वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ देशबंधु नेताम ने स्वीकार किया कि भारी कर्ज होने के कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दिया था। (Abhanpur Loot Case Update) पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पिंटू नेताम पहले भी मारपीट और अपहरण के मामलों में जेल जा चुका है। साथ ही आरोपियों से अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, सभी आरोपी बैंक मित्रों और च्वाइस सेंटर संचालकों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Twisha Sharma Case Update : आखिर CBI को ऐसा क्या मिला? त्विषा शर्मा केस में पति और सास को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- EPF Interest Credit Date: पीएफ पर 8.25% ब्याज आखिर खाते में कब आएगा? कहीं पैसा क्रेडिट तो नहीं हो चुका है और आपको पता भी नहीं! जानिए पूरी सच्चाई
- Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे स्टाइलिश स्टार

Facebook


