EPF Interest Credit Date: पीएफ पर 8.25% ब्याज आखिर खाते में कब आएगा? कहीं पैसा क्रेडिट तो नहीं हो चुका है और आपको पता भी नहीं! जानिए पूरी सच्चाई

EPF Interest Credit Date: ईपीएफओ ने 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर जारी रखी है। जून के बीच में करीब 7 करोड़ कर्मचारी अपना पासबुक चेक कर रहे हैं। सरकारी मंजूरी के बाद कुछ हफ्तों में ब्याज खाते में आना शुरू हो जाएगा। पासबुक अपडेट में देरी से किसी तरह का वित्तीय नुकसान नहीं होगा।

EPF Interest Credit Date: पीएफ पर 8.25% ब्याज आखिर खाते में कब आएगा? कहीं पैसा क्रेडिट तो नहीं हो चुका है और आपको पता भी नहीं! जानिए पूरी सच्चाई

(EPF Interest Credit Date/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: June 16, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: June 16, 2026 5:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • EPFO ने 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25% पर बरकरार रखी है।
  • यह लगातार तीसरा साल है जब यही रिटर्न जारी रखा गया है।
  • करोड़ों कर्मचारी अपने PF खाते में ब्याज अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली: EPF Interest Credit Date: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25% पर ही बनाए रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 28 फरवरी 2026 को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में लिया गया था। यह लगातार तीसरा साल है जब कर्मचारियों को इसी स्तर पर रिटर्न मिल रहा है।

करोड़ों कर्मचारी कर रहे हैं ब्याज का इंतजार

जून का महीना चल रहा है और देशभर के लगभग 7 करोड़ कर्मचारी अपनी पीएफ पासबुक चेक कर रहे हैं। सभी यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में ब्याज का पैसा जुड़ा है या नहीं। अभी तक सरकार की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि ब्याज कब तक खातों में ट्रांसफर होगा। जिससे कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है।

ब्याज जमा होने में क्यों होती है देरी?

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, ब्याज दर की मंजूरी के बाद राशि तुरंत खातों में नहीं आती। पहले सरकार की अंतिम मंजूरी जरूरी होती है। फिर EPFO पूरे देश के करोड़ों खातों का हिसाब-किताब तैयार करता है। यह प्रक्रिया बहुत बड़ी होती है इसलिए इसमें कुछ हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय लग सकता है। पिछले साल भी मंजूरी के बाद जून से अपडेट शुरू होकर जुलाई तक ज्यादातर खातों में ब्याज पहुंचा था।

पासबुक अपडेट से नहीं होता कोई नुकसान

अगर आपकी पासबुक में अभी ब्याज नहीं दिख रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। EPFO ब्याज की गणना पूरे साल के बैलेंस पर करता है। इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। पासबुक अपडेट में देरी सिर्फ तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी EPFO पोर्टल, UAN लॉगिन, UMANG ऐप, एसएमएस या मिस्ड कॉल के जरिए आसानी से ले सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।